Begin typing your search above and press return to search.

भारोत्तोलन

मीराबाई चानू को बीबीसी का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ महिला भारतीय खिलाड़ी का पुरस्कार

टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को वर्ष की पैरा महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए चुना गया

Mirabai Chanu Weightlifting
X

मीराबाई चानू

By

Bikash Chand Katoch

Published: 5 March 2023 6:10 PM GMT

टोक्यो ओलंपिक खेलों की रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू को जनता के मतदान के बाद वर्ष 2022 के लिए बीबीसी का वर्ष का भारतीय महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए चुना गया।मणिपुर की यह 28 वर्षीय भारोत्तोलक पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने लगातार दो वर्ष यह पुरस्कार जीता। इससे पहले 2021 में भी उन्होंने यह पुरस्कार हासिल किया था।

मीराबाई में ओलंपिक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। पिछले साल उन्होंने। उन्होंने 2022 में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।

साल 2020 में उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन का रजत पदक जीता था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। इसके बाद 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। इसी साल आयोजित विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भी उन्होंने रजत पदक जीता।

नई दिल्ली में आयोजित अवॉर्ड समारोह में पुरस्कार लेने के बाद मीराबाई चनू ने कहा, "शुक्रिया बीबीसी, एक बार फिर से ये अवॉर्ड देने के लिए। इस अवॉर्ड के लिए मैं अपने कोच, परिवार, फेडरेशन और सभी को धन्यवाद कहना चाहती हूं।"

उन्होंने कहा, "मई में मेरा कंपटीशन है इसलिए मैं नहीं आ पाई, लेकिन मैं एक चीज़ कहना चाहती हूं कि एशियन गेम्स आने वाले हैं और इंडिया के लिए एक और मेडल लाने के लिए मैं पूरी कोशिश करूंगी।" लड़कियों के खेल में जाने और वेटलिफ़्टिंग करने की चुनौतियों को लेकर उन्होंने कहा, "कुछ लोग कहते हैं कि वेटलिफ़्टिंग में जाने से लड़कियों की बॉडी ख़राब होती है लेकिन मैं पहले भी ऐसी थी और अब भी ऐसी हूं। हमें इस सोच को बदलना होगा। जब से लड़कियां मेडल लाई हैं काफ़ी बदलाव आया है। परिवार भी बहुत चिंतित होता था लेकिन अब काफ़ी बदलाव आए हैं।"

इस पुरस्कार के लिए जिन अन्य खिलाड़ियों को नामित किया गया था उनमें पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक, मुक्केबाज निकहत जरीन और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू शामिल हैं।

टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को वर्ष की पैरा महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए चुना गया। भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच को बीबीसी जीवन पर्यंत उपलब्धि पुरस्कार दिया गया। मुक्केबाज नीतू घनघस को वर्ष की उभरती हुई महिला खिलाड़ी के पुरस्कार लिए चुना गया है।

Next Story
Share it