Begin typing your search above and press return to search.

पैरा खेल

दुबई ग्रां प्री में भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम ने मचाया धमाल, एकता ने विश्व चैम्पियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

भारतीय टीम ने यहां चार रजत और तीन कांस्य पदक जीते, जिसमें एकता का एशियाई रिकॉर्ड भी शामिल था

दुबई ग्रां प्री में भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम ने मचाया धमाल, एकता ने विश्व चैम्पियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 9 March 2023 1:24 PM GMT

भारत के लिए जहां एक ओर एशियाई पैरा खेलों की स्वर्ण पदक विजेता एकता भुयन ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया तो वहीं दूसरी ओर युवा भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम ने दुबई विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में देश के लिए सात पदक जीते। भारतीय टीम ने यहां चार रजत और तीन कांस्य पदक जीते, जिसमें एकता का एशियाई रिकॉर्ड भी शामिल था। साथ ही टूर्नामेंट में सात विश्व रिकॉर्ड और 45 क्षेत्रीय रिकॉर्ड भी बने, इसी के साथ पदक तालिका में भारत 28वें स्थान पर रहा।

एकता भुयन ने महिलाओं की व्हीलचेयर चक्का फेंक एफ53 स्पर्धा में पांचवें प्रयास में 6.35 मीटर दूर चक्का फेंककर कांस्य पदक अपने नाम किया। 37 वर्षीय एकता ने महिलाओं की क्लब एफ51 स्पर्धा में भी नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया जबकि वह 17.20 मीटर के थ्रो से छठे स्थान पर रहीं। इसी अलावा क्लब थ्रो स्पर्धा में उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पेरिस में आठ से 17 जुलाई तक होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया हैं।

गौरतलब है कि मोहन हर्षा उयाला ने पुरूषों के 100 मीटर टी47 फाइनल में रजत पदक हासिल किया।

इन सबके अलावा धावक बलवंत सिंह रावत और प्रवीण कुमार ने दो और रवि कुमार ने एक पदक जीता।

Next Story
Share it