Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

भारतीय महिला हॉकी टीम कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया 'ए' से 2-3 से हारी

सलीमा टेटे (40') और संगीता कुमारी (54') ने भारत के लिए एक-एक गोल किया

भारतीय महिला हॉकी टीम कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए से 2-3 से हारी
X
By

Bikash Chand Katoch

Published: 25 May 2023 3:28 PM GMT

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने दौरे के चौथे मैच में संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया लेकिन ऑस्ट्रेलिया 'ए' ने शनिवार को एडिलेड में करीबी मुकाबले में 3-2 से जीत हासिल की। सलीमा टेटे (40') और संगीता कुमारी (54') ने भारत के लिए एक-एक गोल किया जबकि आस्ट्रेलिया के लिये एलिस अर्नोट (18वां) और रूबी हैरिस (20वां और 35वां मिनट) ने गोल दागे।

पहले क्वार्टर में मेजबान को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारत का डिफेंस चुस्त रहा और कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे क्वार्टर में भारत ने गेंद पर दबदबा बनाये रखा लेकिन आस्ट्रेलिया ए ने अर्नोट के गोल के दम पर बढत बना ली। हैरिस ने दो मिनट बाद गोल करके यह बढत दुगुनी कर दी।

दो गोल से पिछड़ने के बाद भारतीयों ने आक्रामक खेल दिखाया और अच्छे हमले भी बोले लेकिन गोल नहीं कर सके। हाफटाइम तक आस्ट्रेलिया ए के पास दो गोल की बढत थी।

तीसरे क्वार्टर में हैरिस ने 35वें मिनट में तीसरा गोल दागा। इसके कुछ मिनट बाद टेटे ने भारत के लिये पहला गोल दागा। चौथे क्वार्टर में भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सके। संगीता कुमारी ने आखिरी मिनटों में गोल करके वापसी की उम्मीदें जगाई लेकिन भारतीय टीम तीसरा गोल नहीं कर सकी।

इससे पहले भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-4 और 2-3 से हराया था जबकि तीसरा मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। भारतीय महिला हॉकी टीम 27 मई 2023 को दौरे के अपने आखिरी गेम में ऑस्ट्रेलिया ए से अगली बार भिड़ेगी।

Next Story
Share it