Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

हरियाणा ने जीता हॉकी सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 का खिताब

Haryana Hockey Team
X

हरियाणा हॉकी टीम 

By

Bikash Chand Katoch

Published: 15 May 2023 8:54 AM GMT

13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 का रविवार को ओडिशा के विश्व स्तरीय बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में समापन हो गया, जिसमें गत चैंपियन हॉकी हरियाणा विजेता रहा जबकि हॉकी झारखंड दूसरे स्थान पर रहा। हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने उत्तर प्रदेश हॉकी को हराकर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया।

11-दिवसीय टूर्नामेंट में 28 टीमें, भरपूर एक्शन और कई हाई-ऑक्टेन लड़ाइयाँ शामिल थीं। हॉकी हरियाणा ने फाइनल में हॉकी झारखंड को 3-2 से हराकर ट्रॉफी जीती। उल्लेखनीय है कि हॉकी हरियाणा ने प्रतियोगिता का नाबाद अंत किया। हॉकी हरियाणा ने दो बार पीछे से आकर हॉकी झारखंड को करीबी मुकाबले में हराया। मैच में झारखंड के लिए संगीता कुमारी (7′) और अंकिता मिंज (27′) ने गोल किया, जबकि हरियाणा के लिए भाव्या (25′, 58′) ने दो और मीनाक्षी (36′) ने एक गोल किया।

इससे पहले दिन में, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने उत्तर प्रदेश हॉकी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हरा कर तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों टीमें इस कड़े मुकाबले में तय समय तक 1-1 से बराबरी पर रहीं। उत्तर प्रदेश के लिए रश्मी रायकवार (6′) ने मैच का पहला गोल किया, हालांकि सोनाली एक्का (43′) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर ओडिशा को 1-1 से बराबरी दिला दी। पेनल्टी शूट आउट में ओडिशा के लिए कुल्लू ने पांच में से दो गोल बचाए और कप्तान तनुजा टोप्पो, बिनती मिंज, अमीषा एक्का और सोनाली एक्का ने गोल कर अपनी टीम को शूटआउट में 4-3 से जीत दिला दी।

Next Story
Share it