Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

प्रो लीग के यूरोप चरण में जीत की लय बरकरार रखना होगा चुनौतीपूर्ण: डिफेंडर रोहिदास

भारत वर्तमान में आठ मैच में 19 अंकों के साथ एफआईएच प्रो लीग तालिका में शीर्ष पर चल रहा है

प्रो लीग के यूरोप चरण में जीत की लय बरकरार रखना होगा चुनौतीपूर्ण: डिफेंडर रोहिदास
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 20 April 2023 4:55 PM GMT

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर अमित रोहिदास एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण में जीत की लय बरकरार रखना बड़ी चुनौती हैं। रोहिदास का मानना है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए आगामी समय में सबसे बड़ी चुनौती मौजूदा एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण में जीत की लय बरकरार रखना है।

बता दें पिछले सत्र में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद भारत वर्तमान में आठ मैच में 19 अंकों के साथ एफआईएच प्रो लीग तालिका में शीर्ष पर चल रहा है।

रोहिदास ने कहा, ‘‘पिछली बार हम लीग में तीसरे स्थान पर रहे थे। एफआईएच हॉकी प्रो लीग में हमने आम तौर पर घर में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन चुनौती तब होती है जब हम विदेश में खेलते हैं और इस बार हमारा लक्ष्य यूरोप में जीत की लय को बनाए रखना है।’’

भारतीय हॉकी टीम अब मई-जून में यूरोप की यात्रा करेगा जहां टीम लंदन में बेल्जियम और ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ने के बाद आइंडहोवन में अर्जेंटीना और मेजबान नीदरलैंड से सामना करेगी।

रोहिदास ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह हॉकी के लिए एक रोमांचक समय होने वाला है क्योंकि प्रमुख टूर्नामेंट होने वाले हैं। एशियाई खेलों के बाद हम प्रो लीग के अगले सत्र की शुरुआत करेंगे और फिर हॉकी फाइव्स विश्व कप भी होगा, इसलिए पेरिस ओलंपिक तक बहुत सारे हॉकी टूर्नामेंट होने वाले हैं।’’

यह भी बता दें कि यूरोप दौरे के बाद भारतीय टीम तीन से 12 अगस्त तक चेन्नई में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए स्वदेश लौट आएगी। इसके बाद हांगझोउ एशियाई खेलों का आयोजन किया जाएगा।

Next Story
Share it